पतझड़ : शुचि मिश्रा | कविता | ShuchiMishraJaunpur

Share

गर्द के उड़ने का समय है यह
विस्थापन पुराने पत्तों का
कोंपलें और अनुभूत-पल्लव के स्थापन का
हवाओं के मिज़ाज बदलने का भी यही

यह वक़्त है समुद्र के उमड़ घुमड़ कर
बादल बन उड़-उड़ जाने का
और ऋतु का उन पर अंकुश लगाने का

यह समय एक पूर्व वक्तव्य है
जैसे ऊष्मा की बंदिश टूटने का
आसमान से अश्रु-फव्वारे छूटने का ।

————–( शुचि मिश्रा, जौनपुर ) ———————-

ShuchiMishra | #ShuchiMishraJaunpur | #ShuchiMishraPoetry | #Mitawan | #ShuchiMishraJaunpurUttarPradesh #Badlapur | #ShuchiMishraJ | #ShuchiMishraBadlapur | #Jaunpur | #UttarPradesh | #indianpoetry | #poetry | #poetrycommunity | #poetsofinstagram | #poetrylovers | #writer |

error: Content is protected !!